Handihope Divyangjan Welfare Association | Govt. Registered NGO

Cover Stories & Updates

मध्यक्षेत्र एबिलिम्पिक प्रतियोगिताओं में सहयोगी संस्थाओ का हुआ सम्मान

मध्यक्षेत्र एबिलिम्पिक प्रतियोगिताओं में सहयोगी संस्थाओ का हुआ सम्मान
मध्यक्षेत्र एबिलिम्पिक प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 24 एवं 25 फरवरी, 2024 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिस हेतु धन्यवाद ज्ञापन का कार्यक्रम आज समन्वय सेवा केंद्र में रखा गया जिसमें लगभग 22 विभिन्न संस्थाओं एवं 80 वालंटियर्स को समर्थन, सहयोग, उपस्थिति एवं निरंतर किये गए कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया|
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यआतिथि महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानन्दगिरीजी महाराज, दिव्यांगों की अनेक वर्षों से निस्वार्थ सेवा करने वाले विख्यात अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र जामदार जी, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री आशीष दीक्षितजी, पूर्व निशक्तजन आयुक्त श्री बलदीप सिंह मैनी जी, मध्यक्षेत्र एबिलिम्पिक की उपाध्यक्ष श्रीमति निधि गुप्ता, संयोजक श्री रजनीश अग्रवाल, जन कल्याण परिषद् के श्री रवि बर्मन, श्री प्रदीप तिवारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे| हैंडिहोप दिव्यांगजन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से श्री रजनीश अग्रवाल व सुश्री वर्षा सरावगी ने आयोजन समिति की ओर से प्रसस्ती प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
इस खबर को शेयर करें:
लिंक सफलतापूर्वक कॉपी हो गया!